Friday, April 2, 2021

फर्जी डिग्री पर 26 साल से नौकरी करता शिक्षक गिरफ्तार

सन्दीप चौधरी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)

कुशीनगर, उ0प्र0। थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त के द्वारा फर्जी डिग्री के आधार पर सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त करके 26 साल से वेतन लेकर सरकार का करोडो रूपये का चुना लगाने वाले को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक जनपद कुशीनगर सचिन्द्र पटेल व अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक कसया पीयूष कान्त राय के पर्यवेक्षण मे अपराध की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2019 धारा 419/420/467/468/471 भादवि0  से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अरूण कुमार मिश्र पुत्र रणजीत पता पडवौलिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर हाल मुकाम भोला जी पुरम बसारत पुर थाना शाहपुर जिला गोरखपुर को  कनौडिया गांधी इण्टर कालेज के पास कस्बा कप्तानगंज थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।


No comments:

Post a Comment