Thursday, April 1, 2021

गेंहू की तैयार फसल पर झूल रही जर्जर हाईटेशन लाइन, खतरा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)

जमुनियां खास (पीलीभीत) उ0प्र0। जनपद पीलीभीत तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास पानी टंकी के लिए भेजी गई ग्याहर हजार बिद्युत लाइन के तार ढीले होने के कारण गेंहू की खड़ी फसलों  पर खतरा बनकर मंडरा रहे है किसानों की गेंहू की फसल खेतो में तैयार खड़ी है फसल कटाई का समय नजदीक आ रहा लेकिन गर्मियों के मौसम ने अपनी दस्तक दे दी है तेज धूप के साथ साथ तेज हवायें भी चलने लगी है पुरानी तारो की जर्जर लाइन तेज हवाओं में आपस मे टच होने से आग लगने की आशंका बनी हुई है जिससे किसानों की खून पसीने की फसलों पर खतरा बना हुआ है जनपद में लगातार बिजली के तारो से आग लगने की लगातार खबरे मिल रही है ऐसे में किसानों की मांग है कि हाईटेशन विद्युत लाइन को हटाकर खेतो से अलग निकली जाये या तारो को टाइट किया जाए जिससे किसानों की फसलों को तार की चिंगारी से आग के खतरे से  बचाया जाये गेंहू की फसल से कुछ ही मीटर की दूरी पर बिजली के तार आ चुके है जबकि खेत स्वामियों राघव मिश्रा व अन्य के द्वारा विद्युत कर्मचारियों से इसकी कई बार सिकायत की जा चुकी है लेकिन इस ओर अभी तक ध्यान नही दिया गया है।


No comments:

Post a Comment