Thursday, April 1, 2021

ग्रामीण अंचलों में कटिया कनेक्शन से विधुत विभाग को लग रहा घाटा

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासँवाददाता) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। विद्युत विभाग का ध्यान ग्रामीण अंचलों पर कटिया कनेक्शन की ओर नही जाता है जिससे तमाम गांवों में लोग जहां कटिया लगाकर खुलेआम बिजली चोरी करते करते है वही तमाम स्थानों पर कटिया कनेक्शन के माध्यम से पम्प चलाकर घण्टो के हिसाब से पम्प सेट मालिक पानी बेंचते है। इस समय क्षेत्र में तमाम गांवों में विधुत कर्मियों की अनदेखी की वजह से कटिया कनेक्शन चल रहे है। ग्राम अगैय्या से लखैय्या जाने वाले मार्ग पर लखैय्या कला गांव में घुसने से पहले पंप धारक ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जुड़े हुए हैं वही लखैय्या के दुभज्जा में महाविद्यालय से पहले एक पंप धारक कटिया डालकर पंप चलाता है यही नहीं निर्माणाधीन महाविद्यालय में भी ठेकेदार ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ कर निर्माण कार्य में लगी 1 दर्जन से अधिक मशीनें चौबीसों घंटे चलाते हैं इस प्रकार तमाम ग्राम पंचायतो में कटिया कनेक्शन जोरों पर चल रहे है इस संबंध में अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार का कहना है कि कटिया कनेक्शन संज्ञान में नहीं है छापेमारी कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।


No comments:

Post a Comment