दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासँवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। हुकुम सिंह इण्टर कालेज के सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य सईद अहमद अंसारी का शनिवार को देहान्त हो गया उनके देहावसान की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्तियों का अंतिम दर्शन के लिए ताता लगा रहा उनका अन्तिम संस्कार कैसरगंज के कब्रस्तान में मुस्लिम रीति रीवाज से सम्पन्न हुआ । शिक्षा जगत में जाने माने और सामाजिक कार्यों में अत्यधिक रूचि रखने वाले सईद अन्सारी साहब ने सन 1961 सरस्वती इण्टर कालेज रिसिया से शिक्षक के रूप में सेवा शुरू की थी बाद में सर्वोदय इण्टर कालेज मिहींपुरवा में अंग्रेजी प्रवक्ता पर सेवा देते हुए हुकुम सिंह इण्टर कालेज से 1997 में प्रधानाचार्य पद से सेवा निवृत्त हुए। क्षेत्र के तमाम सामाजिक कार्याें में हिस्सा लेते रहते थे। 2020 में श्री अंसारी ने विपिन्न चन्द्र की लिखी पुस्तक इण्डियाज स्ट्रगल फार इन्डेपेन्डेन्ट 1857 टू 1997 को उर्दू में ट्रान्सलेट करके काफी ख्याति प्राप्त की जो दिल्ली की एक संस्था ने प्रकाशित की थी।

No comments:
Post a Comment