ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। डिग्री कॉलेज नानपारा से रुपईडीहा रोड से कई मोहल्लों को जोड़ने वाली रोड पर बिजली का पोल टूटा हुआ है जो कि दुर्घटना को सरे आम दावत दे रहा है। आपको बता दें हाई टेंशन लाइन दौड़ रही है मौसम की खराबी के कारण किसी भी समय खंबा गिरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है बिजली कर्मियों ने टूटे खंभे को तार से बांध दिया था चोरों ने तार खोल दिया है किसी भी समय खंबा कर सकता है विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई परंतु को ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment