ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
जमुनियां खास (पीलीभीत) उ0प्र0। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में शुक्रवार को सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव प्रचार सामग्री उत्तारी गई, जिलापंचायत क्षेत्र पंचायत ग्राम पंचायत के चुनाव की तारीख तय होते ही आचार संहिता लग गई है जिसको लेकर प्रशासन काफी सतर्कता बरतते नजर आ रहा हैं जगह जगह आचार संहिता लगने से पहले प्रत्याशियों ने प्रचार सामग्री लगा दी गई थी जिसको हल्का लेखपाल झम्मन लाल ने गांव जमुनियां में पहुच कर सार्वजनिक व सरकारी जगहों पर लगे चुनाव प्रचार के बैनर पोस्टर उतार दिये है, हल्का लेखपाल झम्मन लाल ने बताया कि आचार संहिता का पालन हेतु चुनाव प्रचार सामग्री हटाई जा रही रही बची चुनाव सामग्री को भी हटाया जायेगा।

No comments:
Post a Comment