पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड। जनपद में विकासखंड पाबौ के अंतर्गत आने सिवाल में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अरुण पोखरियाल ने बताया कि कोरोना संक्रमित यह व्यक्ति पिछले दिनों दिल्ली से अपने घर लौटा था जिसके बाद व्यक्ति की तबीयत खराब चल रही थी तबीयत खराब होने के बाद व्यक्ति का कोरोना टेस्ट लिया गया जिसमें ये व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला । जिसके बाद इसका इलाज चल रहा था मगर इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अरुण पोखरियाल ने बताया कि मृतक व्यक्ति के गांव में कल सैंपलिंग के लिए टीम भेजी जा रही है और मृतक व्यक्ति के संपर्क में सभी लोगों की सैंपलिंग की जाएगी।

No comments:
Post a Comment