ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश स्थानीय शाखा द्वारा नानपारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार विनय श्रीवास्तव के निधन पर शोक सभा का आयोजन चित्रांश काम्प्लेक्स के सभागार में किया गया ।कोरोना संक्रमण को ध्यान रखते हुए शोक सभा मे पत्रकार अभिलाष श्रीवास्तव,सरफराज सिद्दीकी, सलीम अन्सारी, धर्मेन्द्र कान्त, के अतिरिक्त स्वर्गीय विनय श्रीवास्तव के निकट रहे अधिवक्ता सुरेस शाह और राजेंद्र कपूर ने अपने दिवंगत मित्र के स्मरण की चर्चा करते चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर जयदीश श्रीवास्तव, डॉ शकील अन्सारी, दीपक श्रीवास्तव आदि ने शोक ब्यक्त किया।
दूसरी ओर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकारों की वर्चुअल बैठक तहसील अध्यक्ष डीपी श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें दिवंगत पत्रकार को शोक संवेदना व्यक्त की गई इस मौके पर शकील अंसारी, रामसखी वर्मा ,सुधांशु ,अब्दुल कादिर खान ,महफूज रैनी, शहाबुद्दीन खान, अयूब अंसारी, अतहर अली अज्जन, बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे। आपको बता दें कि नानपारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विनय श्रीवास्तव नवाबों के शहर लखनऊ अपने परिवार के साथ बेहतर जीवन के लिए कुछ ही वर्ष पूर्व पूर्व गये थे। नवाबों के शहर शहर प्रदेश की राजधानी के खोखले हो चुके सिस्टम ने उन्हें छीन लिया। पत्रकारिता में किसी भी परिस्थिति से समझौता न करने वाले वरिष्ठ पत्रकार ने अपने समय में नानपारा ही नहीं जिले और जिले से बाहर भी हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दिलवाई परंतु कभी ये नहीं सोचा नहीं होगा कि खोखले सिस्टम के चलते उन्हें जिंदगी का एक इंजेक्शन एवं ऑक्सीजन तक नहीं मिल पाएगा कोविड-19 के दौर में जब पत्रकारों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं तो आम नागरिकों और क्या होगा।


No comments:
Post a Comment