Monday, April 5, 2021

अधिवक्ता के निधन पर कौमी एकता सोसाइटी ने शोक जताया

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। जिला बहराइच की तहसील नानपारा में व्यवसायरत वरिष्ठ अधिवक्ता नजीर हसन खान का रविवार को दोपहर अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण देहांत हो गया 63 वर्षीय अधिवक्ता नानपारा के  सामाजिक संस्थाओं से जुड़े थे उनके देहांत की खबर से  अधिवक्ताओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने शोक जताया इस संबंध में कौमी एकता सोसायटी की वर्चुअल बैठक डॉक्टर शकील अंसारी जी अध्यक्षता में हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की इस मौके पर केशव पांडे ,मनोज कुमार तिवारी ,हनीफ खान , निजाम कादरी एडवोकेट , डीपी श्रीवास्तव एडवोकेट, फैजान जाफरी, रोशन जमीर, इरशाद अली सोनू, मोहम्मद अयूब आदि ने भाग लिया।


No comments:

Post a Comment