रूचि भारती (NNI Coverage ब्यूरो / भारत)
ग्वालियर/मध्यप्रदेश। राइजिंग स्टे स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन और संश्था के अन्य बाकी पदाधिकारीयों से मोबाईल पर चर्चा करने पर बताया गया कि सभी ब्यूटीपार्लर संचालक एक जुट होकर ब्यूटीपार्लर एसोसिएशन की ओर से संश्था के सभी सदस्य मिलकर कलेक्टर को एक ज्ञापन दिया गया है जिसमे Covid-19 के चलते रविवार को भी ब्यूटी पार्लर खोलने का निवेदन किया गया। पार्लर संचालकों का कहना है कि शासकीय अवकाश होने के कारण पार्लर का सबसे ज्यादा काम रविवार को ही आता है जिससे स्टॉफ और पार्लर का किराया निकलता है। राइजिंग स्टे स्टार ब्यूटीपार्लर एसोसिएशन की और से निवेदन किया गया कि पार्लर को कोविड -19 के सभी नियम के साथ आवश्यक शॉप मे रखकर रविवार को कुछ समय के लिए खोलने की या पूरा समय चालू रखने और गुरुवार को बंद रखने की अनुमति प्रदान की जावे या शॉप बंद रखकर कस्टमर के आने पर वर्क करने की और दुकान आने जाने की अनुमति प्रदान की जावे। हम आपको बताना चाहते है की ग्वालियर मे लगभग 300-400 पार्लर है जहाँ हर पार्लर पर लगभग 3-1 का स्टॉफ है, हालांकि ये लगभग 1500-1600 ब्यूटीसिअन की रोजी रोटी का सवाल है। इस दौरान मुख्य रूप से रजनी सिंह, स्मृति सिंह, सीमा साहू, मोनिका, किरन, शंखवार, अनुराधा, कीर्ति कुशवाहा, जाकिर खान, अंकिता अग्निहोत्री और निर्मला त्रिपाठी मौजूद रहीं।

No comments:
Post a Comment