Monday, May 3, 2021

1952 से मैनाकोट में तीसरी पीढ़ी पर फिर महिला प्रधान बनी संजना

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Covergae ब्यूरो यूपी वेस्ट)

जमुनियां खास (पीलीभीत) उ0प्र0। ब्लाक पूरनपुर के गांव मैनाकोट सामान्य महिला सीट पर  संजना देवी पत्नी ओमपाल पासवान अपने निकटम प्रतिद्वंदी परमजीत कौर से 174 वोटों से हराकर अपनी जीत दर्ज कराई है अबकी बार इनकी तीसरी पीढ़ी में प्रधानी आई है पंचायतीराज से 1952 में ओमपाल के बाबा त्रिलोक चंद्र ने ग्राम पंचायत का चुनाव जीता था 1976 तक त्रिलोक चंद्र प्रधान की सीट पर काबिज रहे  उसके बाद इनके पिता डालचंद 1976 से 1990 प्रधान चुने गये 1995 से 2000 तक इनकी माता चन्नो देवी ने जीत दर्ज कर जनता की सेवा की थी 2005 से 2010 तक खुद ओमपाल ने 21 बर्ष की उम्र में चुनाव जीत कर परचम लहराया था और अबकी बार तीसरी पीढ़ी में उनकी पत्नी संजना देवी ने जीत दर्ज कर परिवार का नाम रोशन किया है गांव में कुल 1902 मतों में से कुल 1544 मत पड़े थे जिसमें छः प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन पांच प्रत्याशियों को हार का मुँह देखना पड़ा जीत को लेकर गांव क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है मैनाकोट में ओमपाल के परिवार का 1952 से लगातार ग्राम प्रधानी को लेकर दबदबा बना रहा है।

फ़ोटो- नवनियुक्त ग्राम मैनाकोट से प्रधान बनी सजना देवी

No comments:

Post a Comment