ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु घर-घर लोगों को जागरूक करने और बीमारी से पीड़ित लोगों के उचित उपचार के लिए आदर्श नगर पालिका नानपारा में एसडीएम राम आसरे वर्मा की अध्यक्षता में निगरानी समिति की बैठक हुई जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव तहसीलदार अमर चंद्र वर्मा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह नगर पालिका परिषद नानपारा के चेयरमैन अब्दुल मोहित राजू और अन्य सभासद गण मौजूद रहे बैठकबैठक मे निगरानी समिति को एक्टिव किया गया निगरानी समिति में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अलावा प्रत्येक वार्ड के सभासद राजस्व एवं पुलिस विभाग के लोगे के अलावा सामाजिक लोक सहयोग करेंगे निगरानी समिति की टीम घर घर में पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच करेगी कोविड-19 से संबंधित जानकारी प्राप्त करके मरीजों को समुचित उपचार की व्यवस्था कराएगी।

No comments:
Post a Comment