Sunday, May 30, 2021

मैनाकोट गांव में मंडलायुक्त ने की कोविड-19 से संबंधित समीक्षा बैठक

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट) 

पीलीभीत, उ0प्र0। तहसील कलीनगर क्षेत्र के मैनाकोट गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंडलायुक्त आर रमेश ने रविवार को सुबह सवा ग्याहर बजे पहुंचकर कोविड-19 की समीक्षा की साथ ही साथ उन्होंने गांव में भ्रमण कर साफसफाई की व्यवस्था को परखा उन्होंने ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों व ग्राम प्रधान से सैनिटाइजेशन गांव में हुआ या नहीं हुआ वैक्सीनेशन कितनी हुई किट उपलब्ध कराई गई कितनी कराई गई है  इस विषय में विस्तार से जानकारी ली कोविड-19 से बचाव के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया कार्यक्रम में मौजूद सीएमओ सीमा अग्रवाल से ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराए जाने के निर्देश दिए और वहां मैंजूद सभी से ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करवाने के लिए कहा है कोविड-19 से बचाव के विषय में सुझाव देते हुए कहां की वैक्सिनेशन करवाने से कोई खतरा नहीं होता है सभी लोग व बाहर से आए हुए लोगों की सूची तैयार कर उनको एक एक हजार रुपये देने का सरकार ने प्रावधान बनाया है सूची तैयार करने के लिये काफी दिनों पहले अधिकारियों को आदेश दिए गये थे परंतु मैनाकोट में बाहर से आए हुए लोगों की सूची न तैयार होने पर पूरनपुर वीडियो से मंडलायुक्त ने कड़ी  नाराजगी जताते हुये मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि को कहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीपीआरओ उप जिला अधिकारी कलीनगर तहसीलदार राकेश मौर्य वीडियो पूरनपुर क्षेत्राधिकारी पूरनपुर ललन सिंह एस एच ओ माधोटांडा रामसेवक एडीओ पंचायत अजय देवल मेहरबान सिंह राणा हल्का लेखपाल शेर अली ग्राम प्रधान संजना देवी व पति ओमपाल सहित गांव के लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment