डी० पी० श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नानपारा तहसील अंतर्गत बंजारन टांडा पॉवर हाउस से संचालित होने वाली बिजली आपूर्ति पिछले करीब 60 घण्टे से बाधित है जिससे ब्लॉक शिवपुर के करीब एक दर्जन गांवों में अंधेरा छाया हुआ है वहीं लोगों के मोबाइल फोन में चार्जिंग खत्म होने से दुनिया ठहर सी गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंजारन टांडा में स्थापित पॉवर हाउस से होने वाली बिजली आपूर्ति करीब 60 घण्टे से बाधित है जिससे शिवपुर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव जैसे इमामगंज, संकल्पा, कोटवा, बहोरिकापुर, बसंतापुर, लौकिहा, बरदहा, अलीनगर, चंदेला, मुराउनपुरवा सहित अन्य कई गांवों में अंधेरा हो गया है और जिम्मेदार हुक्मरानों के कान में जूं तक नहीं रेंक रही। बरदहा निवासी बिजली उपभोक्ता सुधीर पांडेय का कहना है कि आस पास के कई गांवों में बीते ढाई दिन से बिजली गुम हो जाने के कारण आम दिनचर्या में काफी दिक्कतें आ रही हैं। अधिकारियों द्वारा बिजली कटौती के संबन्ध में कोई जानकारी भी नही दी गई है। उन्होंने बताया कि बंजारन टांडा पॉवर हाउस के अधिशासी अभियंता और जूनियर इंजीनियर सी पी गुप्ता को शिकायत दर्ज कराने के लिए कई फोन किये गए लेकिन कोई फ़ोन नही उठा रहा। गांव की जिंदगी थम सी गई है।

No comments:
Post a Comment