Monday, May 3, 2021

कही खुशी कही गम, किसी के सर पे ताज कुछ हुए निराश

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)

जमुनियां खास (पीलीभीत) उ0प्र0। ब्लाक पूरनपुर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास से हरिजन सीट से रामचन्द्र लाल सरोज ने जीत हासिल कर ली है वह अपने निकटम प्रतिद्वंदी राजेन्द्र पासवान से 416 वोटों से जीत कर रिकार्ड बनाने में कामयाब हुये है, जमुनियां में पैसे बालो का खेल बिगड़ा गया कार चुनाव चिन्ह को लेकर जमुनियां में मैजूदा प्रधान शंकर लाल राजेन्द्र पासवान की मदद को लेकर परिवार सहित रात दिन एक किये हुए थे लेकिन जनता के सामने उनकी साख नही बच पाई है, जमुनियां की जनता ने एक बार फिर रामचंद्र लाल सरोज को जमुनियां की सरकार बनाकर सौप दी है रामचंद्र लाल सरोज एक गरीब परिवार से है पिछली बार हरिजन सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं आसपुर से चन्द्र प्रकाश उर्फ छेदालाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रंजीत सिंह को 96 वोटों से हराकर जीत हासिल कर अपना परचम लहराया,तीसरे स्थान पर मैजूदा प्रधान रहे रामगोपाल की पत्नी सुनीता देवी रही है खासपुर से सुंदर लाल वर्मा ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी ओमकार को चार वोटों से हराकर जीत दर्ज कर ली है  ढकिया केसरपुर से हरिजन सीट से लोड नत्थो देवी व सुखदासपुर नवदिया से चमन बेगम ने जीत दर्ज करली मल्लपुर खजुरिया में सामान्य महिला सीट पर पूर्व प्रधान शिवकुमार की पत्नी ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी शशिपाल पत्नी पिन्टूपाल को 34 मतों से हराकर कर अपनी जीत दर्ज कराई है ग्राम करेलिया में हरिजन पुरुष सीट पर मानसिंह ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी रामप्रकाश को 322 मतों से पटकनी देकर शानदार जीत दर्ज कराई है वही पिपरिया संतोष में सामान्य सीट पर पूर्व प्रधान रहे स्वर्गीय रामचन्द्र लाल राठौर के सपुत्र ललित प्रसाद राठौर ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी क्रांति राठौर को 43 मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया मथना जप्ती हरिजन पुरुष सीट पर भारत ने अपने निकटम निकटम प्रतिद्वंदी श्रीपाल को 37 वोटों से मात देकर अपनी जीत हासिल कर ली है वही दयालपुर में हरिजन सीट पर मन्दोदरी पत्नी रामपाल ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी श्रीकृष्ण को 272 मतों से पराजित कर बहुमत हासिल करने की सूचना प्राप्त हुई है।

नोट-जमुनियां खास से जीते प्रत्याशी रामचन्द्र लाल सरोज बाएं मे अन्य समर्थक।

No comments:

Post a Comment