दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासँवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नानपारा-नगर के मदरसा अन्जुमन इस्लामिया के मौलाना मोहम्मद अहमद अन्सार कासमी ने क्षेत्र के मुसलमानो से घर मे ही रहकर ईद की नमाज अदा करने की अपील की है उन्होने कहा कि ईद का दिन मुसलमानो के लिए बड़ी खुशी का दिन है। लोग शरई हद मे रहकर खुशियाँ मनाये यह दिन अल्लाह ताला की तरफ से रमजान माह का ईनाम है। ठीक इसी तरह सेहत और जिन्दगी भी अल्लाह ताला की बड़ी नियामत हैं इस लिए उसकी हिफाज़त भी शरई फरीज़ा है। इस कोरोना महामारी के दौर मे हर मुमकिन बचने की तदबीर इख्तियार की जानी चाहिए हुकूमत की जानिब से जारी हिदायत के मुताबिक अपने घरो मे ही रहकर नमाज़ पढ़े और अपनी सेहत एवं जान की हिफाज़त करें। बाहर मास्क लगाकर निकले और लोगो से दूरी बनाकर रहे। साथ ही गरीब लोगो की मदद करके उन्हे भी ईद की खुशी मे शामिल करे।

No comments:
Post a Comment