डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। शाशन की गाइड लाइन को दर किनार करके वीकेंड लॉक डाउन में नगर नानपारा में खुली प्रतिष्ठानों पर शनिवार की दोपहर उपजिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ जंगबहादुर और हर्षवर्धन सिंह ने दल बल के साथ प्रातः करीब 9 30 पर बाजार का औचक निरीक्षण करके नगर की लगभग 8 दुकानों की सीज की कार्यवाही की खबर से दुकानदारों ने जिसने दुकाने खोल रखी थी आनन फानन में बन्द करके फरार हो गए। उपजिलाधिकारी नानपारा की टीम ने अब्दुल्लाह क्लाथ हाउस सहित इमामगंज चौराहे की दुकानें, एक स्टेशन रोड पर कपड़े की दुकान ,एक बर्तन की दुकान, चूड़ी गली में कॉस्मेटिक की दुकान सहित 8 दुकाने शीज की गई। कार्यवाही से नगर में हड़कंप मच गया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार मनीष चन्द्र, कस्बा चौकी इंचार्ज अनुज त्रिपाठी, राजा बाजार चौकी इंचार्ज सुरेश यादव सहित , राजस्व टीम मौजूद रही।


No comments:
Post a Comment