Monday, May 17, 2021

दुकान का बड़ा शटर सील, छोटा खुला और बिक्री शुरू!

डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। प्रशासन की कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुपालन पर सील की गयी दूकानो मे नगर नानपारा की एक दुकानदार प्रशासन द्वारा दुकान सील कार्यवाही को दर किनारे करके सील दूकान को बेखौफ खोल दिया इस प्रकार नगर मे प्रशासनिक कार्यवाही का दबाव कम होता नज़र आ रहा है।यदि सील दुकान को एक और  दुकानदार ने दुकान खोलकर दुकान से सामान बेचना शुरूकर दिया। बताते चले कि उपजिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा ने दिनांक 15.05.2021 को नगर की लगभग 8 दुकाने गाइडलाइन के उल्लघन मे सील की थी जिसमे इमामगंज चौराहा पर स्थित मार्डन मेटल स्टोर की दुकान को भी शील किया था शील करने वालो  ने बड़ा शटर तो  सील कर दिया और छोटा शटर छोड़ दिया जिससे दुकान दार सील दुकान भी खोलकर बर्तनो का व्यापार कर रहा है। इस सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी डा0 जंगबहादुर से बात की गयी तो उन्होने कहा कि अभी पुलिस बल भेज कर दिखवा रहा  हूँ।


No comments:

Post a Comment