Tuesday, May 18, 2021

मास्टर रोल का काम न मिलने से के रोजगार सेवक परेशान

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। जनपद के विकास खण्ड बलहा के ग्राम रोजगार सेवक संघ ने खण्ड विकास अधिकारी रंजन लाल गुप्ता  को मांग पत्र सौपते हुए कहा है कि नवनिर्वाचित प्रधान उन्हें हीन दृष्टि से देखते है उन्हें लगता है कि रोजगार सेवक पूर्व प्रधान के व्यक्तिगत कर्मचारी है इसके साथ  राजनीतिक खुन्नस रखते हुए दोषारोपण करते है। ग्राम रोजगार सेवको ने मांग पत्र में मांग की है कि मास्टर रोल केवल  ग्राम रोजगार सेवकों को ही दिया जाए,मनरेगा सम्बन्धी समस्त भुगतान बिना रोजगार सेवक के हस्ताक्षर के न हो, जियो टैग का आई डी पासवर्ड केवल ग्राम रोजगार सेवक को ही दिया जाए ।प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि व सफाई कर्मी को न दे। 

मांग पत्र देते समय ग्राम रोजगार सेवक अध्यक्ष नन्द किशोर यादव,  सदस्य मंजू देवी, विनोद कुमार, भगवान दास, जलालुद्दीन, किरण,सत्यनारायण, छत्रपाल, राम प्रसाद मौर्या आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment