दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन के पैकेट उपलब्ध करा रही नानपारा नगर के सांवरिया रसोई का बुधवार को बहराइच सांसद अक्षबर लाल गौड़ तथा उप जिलाधिकारी राम आसरे वर्मा, क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांवरिया रसोई की ओर से नगर के गरीब असहाय व कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को प्रतिदिन सुबह-शाम निशुल्क लंच पैकेट वितरण किए जा रहे कार्य की सराहना की तथा रसोई में बन रही लंच पैकेट की गुणवत्ता को भी परखा सांवरिया रसोई की ओर से प्रतिदिन नगर में लंच पैकेट वितरण किया जा रहे कार्य के बारे में जानकारी ली तथा सांसद ने इस पुनीत कार्य में लगे सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल आनंद पोद्दार का उत्साह वर्धन करते हुए इसे निरंतर जारी रखने का अनुरोध किया ।उप जिलाधिकारी राम आसरे वर्मा ने सांवरिया रसोई के कार्यों की सराहना करते हुए गरीब और असहाय तथा कोरोना संक्रमित परिजनों को प्रतिदिन निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के कार्य करते हुए विगत वर्ष भी इसी टीम ने कोरोना संक्रमित परिजनों को तथा ग्रामीण स्तर में अरे गरीब और असहाय लोगों को 6 महीने तक लगातार खाद्यान्न पैकेट के साथ खाद्यान्न का ग्रामीण अंचलों पर भी वितरण किया था। जो इनके द्वारा एक सराहनीय कार्य था। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के भीषण काल में सांवरिया रसोई की ओर से गरीबों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराना एक पुण्य का काम है। उन्होंने ने इस संस्था के सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल ,आनंद पोद्दार को साधुवाद दिया। भविष्य में ऐसे ही गरीब,असहाय लोगों की मदद करते हुए सभी को इस तरह के कार्य करने की बात कही ।क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने सांवरिया रसोई द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे निशुल्क भोजन वितरण के कार्य को मानव सेवा का पुनीत कार्य है। उन्होंने समाज में ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने की बात कही ताकि अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सके। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी लोगों से कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की बात कही । सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों तथा लॉकडाउन के दौरान गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले असहाय गरीब व्यक्तियों को सांवरिया रसोई की ओर से प्रतिदिन सुबह और शाम निःशुल्क भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश गुप्ता तथा कृपाराम वर्मा भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment