Saturday, May 22, 2021

बारिश से किसान का घर गिरा, परिवार झोपड़ी में रहने को मजबूर

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट) 

पीलीभीत, उ0प्र0। जनपद की तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव मथना जप्ती के पुरैनीदीपनगर निवासी सरदार तारा सिंह (विकलांग) जंगल के किनारे कच्चा मिट्टी का घर बनाकर परिवार सहित रह रहे  है तीन दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश के चलते बृहस्पतिवार रात को उनका मिट्टी का कच्चा घर गिर गया घर गिरने के समय परिवार के लोग घास पूस की बनी झोपड़ी में सो रहे थे जिसकी बजह से खतरा टल गया लेकिन घर गिरने से उसमे रखा घरेलू सामान सहित कुर्सी चारपाई टूटने से छति हुई है परिवार के मुखिया तारा सिंह दाहिने पैर से विकलांग हैं जिसकी बजह से परिवार की परवरिश करने में बड़ी कठिनाई होती है परिवार के लोगो ने घर गिरने की हल्का लेखपाल को सुबह फोन के माध्यम से सूचना दी थी गरीव परिवार खास पूस की झोपड़ी में परिवार सहित रहने को मजबूर हैं तारा सिंह ने बताया कि पिछली प्रधानी के कार्यकाल में ग्राम प्रधान को वोट न देने के कारण उन्होंने आवास भी नही दिया था जबकि कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर घर की स्थिति से अवगत कराया था लेकिन पूर्व ग्राम प्रधान कि मनमानी के चलते पात्र होने के बाबजूद भी सरकारी आवास मुहैया नही कराया गया है परिवार के लोग खपरैल पोश कच्चे घर मे अपनी गुजर बसर कर रहा था वह भी बारिश होने पर पानी टपकता रहता था लेकिन तीन दिन लगातार बारिश के चलते घर गिर गया है जिससे पूरा परिवार झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं जबकि सरकार पत्रों को आवास देने के लिए नदी जैसा रुपया बहाने को लगी सरकार का कहना है कि कोई खुले में अथवा झोपड़ी में नही सोयेगा उसके बाबजूद भी सरकार के कुछ नुमाइंदे  अपनी मनमानी करते हुये पत्रों को उनके हक से बंचित कर रहे है उनको आवास मुहैया नही करा रहे है परिजनों ने कच्चे घर गिरने की सूचना हल्का लेखपाल सोहिता को को दे दी गई है।


No comments:

Post a Comment