Tuesday, May 25, 2021

बहराइच की राजनीति में नया सबेरा, पूर्व विधायक की सपा में वापसी

डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage संपादक)

लखनऊ, उ0प्र0। बहराइच जनपद में नानपारा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के सपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। अचानक से बहराइच के समीकरण मे बदलाव हुआ है जो सपा के लिए शुभ संकेत है तो वही भाजपा को नुकसान भी हो सकता है। भाजपा नानपारा विधायक माधुरी वर्मा के प्रतिनिधि पूर्व विधायक दिलीप वर्मा आज बहराइच समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में अपनी आस्था प्रकट करते हुए पुराने घर में वापसी करेंगे। पूर्व विधायक दिलीप वर्मा चार बार विधायक सपा से रहे है बाद में अपनी पत्नी को बसपा से विधान परिषद सदस्य चुनाव जिताकर विधान सभा चुनाव में एक बार फिर पार्टी छोड़ कांग्रेस से विधायक नानपारा पर जीत दर्ज की। फिर भाजपा में शामिल होकर नानपारा से विधायक अपनी पत्नी को बनवाया। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में बेटी के टिकट न मिलने से बागी होकर चुनाव लड़वाया जीत दर्ज की इस कारण भाजपा से निस्कासित कर दिए गए थे। अब पूर्व विधायक दिलीप वर्मा अपने पुराने घर में वापसी कर रहे है जिले की राजनीति में एक बार फिर से दिलचस्प हो गई है। दिलीप वर्मा अपनी जिला पंचायत सदस्य बेटी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर लड़ाना चाह रहे है।सपा से अब दावेदारी पक्की मानी जा रही है पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के सपा में आने से बहराइच में कुर्मी बिरादरी के वोट सपा में आयेंगे जिससे सपा काफी मजबूत होगी।


No comments:

Post a Comment