Saturday, May 29, 2021

नेपालगंज में डॉक्टर व नर्स सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर

अरूण कुमार राव (NNI Coverage राज्यब्यूरो) 

उत्तरप्रदेश/बहराइच। पड़ोसी राष्ट्र के नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल के डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले के विरोध में नर्सिंग एसोसिएशन बांके ने अस्पताल परिसर में ही अपनी सुरक्षा को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है। सूत्रों के अनुसार  गुरुवार की रात 8 बजे कोरोना से संक्रमित मरीज़ की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिससे नाराजगी के बाद अस्पताल में हड़ताल शुरू हो गई। नेपाल प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।


No comments:

Post a Comment