Monday, May 3, 2021

सीएम तीरथ सिंह रावत ने पहली लड़ाई में जीत हासिल कर ली

पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

अलमोड़ा उतराखंड। राज्य उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर ये है कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना 4700 वोटों से जीते.। यहाँ. आपको बता दें लगातार चले राउंड्स में कभी भी महेश जीना पीछे नहीं हुए यहां तक की गंगा पंचोली के गढ़ में भी महेश जीना ने जीत दर्ज की, साफ है सीएम तीरथ ने पहले लड़ाई जीत ली है उपचुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा था। बीजेपी ने इस बार कांग्रेस को ज्यादा अंतर से हराया है।इधर भाजपा प्रत्याशी महेश जीना की जीत पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सीएम तीरथ ने ट्वीट कर कहा है कि  महेश जीना को सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं। सल्ट की जनता ने विकास कार्यों पर मुहर लगाई है, सल्ट की देवतुल्य जनता को अनेक-अनेक आभार। मुझे विश्वास है कि महेश अपने भाई स्व. सुरेंद्र सिंह जीना के अधूरे सपनों को साकार करेंगे। नैनीताल समेत उत्तराखंड में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की।


No comments:

Post a Comment