डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Covergae जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। कोरोना संक्रमण के बीच एक स्थानीय महिला पत्रकार समाचार कवरेज करने के दौरान क्षेत्र भ्रमण पर थीं, इसी बीच देहात कोतवाली अन्तर्गत पानी टंकी चौराहा पर तैनात दरोगा वीरपाल सिंह ने पहुचकर महिला पत्रकार से अभद्रता की और चालान काटने की धमकियां दी जिससे महिला पत्रकार काफी आहत है। घटना की सूचना मिलते ही पत्रकारों में रोष व्याप्त है और एसआई वीरपाल सिंह के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
गौरतलब है कि जहां एक ओर प्रदेश की योगी सरकार पत्रकारों व महिलाओं की सुरक्षा के गुण गा रही है वहीं सुरक्षा करने वाले कुछ मित्र पुलिस ही सरकार की शाख पर बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं जबकि वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था की कमान एक महिला एसपी के हाथों में ही है। ऐसे में जब महिला पत्रकार द्वारा जान जोखिम में डालकर कवरेज किया जा रहा है और पुलिसकर्मी द्वारा उसे ही चालान काटने की धमकी दी जाती है तो पुलिस पर सवालिया निशान उठना लाजमी है।

No comments:
Post a Comment