डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कोरोना महामारी से बचाव के लिए नगर नानपारा के शिवालय बाग प्रांगण में रेड क्रॉस सोसायटी बहराइच द्वारा साबुन और मास्क का वितरण किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन संजीव श्रीवास्तव ने कहा रेडक्रॉस सोसायटी एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो पूरे विश्व में कार्यरत है सोसायटी जनपद के नेपाल सीमा क्षेत्र रूपईडीहा व मिहींपुरवा के सुदूर ग्रामीणांचल में जन जगरूकता अभियान चला कर गांव मे रहने वाले वंचित,निर्धन अशक्त को निशुल्क मास्क, साबुन उपलब्ध करवाया गया। साथ ही उन्हें कोरोना महामारी से बचाव के तौर तरीके भी बताए गए । ताकि उन्हें कोरोना समेत अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से रोका जा सके । कोविड 19 के लक्षणों को हल्के में न ले यदि आपको कोई समस्या होती है तो आप डॉक्टर से फोन पर बात करके दवा ले । इसके साथ जिला चिकित्सालय में 50 बेड का अस्पताल का अलग वार्ड सोसायटी द्वारा बनाया गया है इसके साथ रेमडेसीवीर इंजेक्शन की भी उपलब्धता है जिससे लोगो की जान बचाई जा सके । सोसायटी द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर बहराइच में अवध रसोई के नाम से एक रसोई की शुरुआत की गई है जो कोविड 19 संक्रमितों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा है आगे उन्होंने पत्रकारों से आवाहन करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए बड़े पैमाने पर जन सहयोग एवं जनजागरण की आवश्यकता है। इस मौके पर शिवलाय बाग के महन्त वीरेन्द्र महाराज, सीएचसी नानपारा डॉ संतोष यादव, डॉ प्रियंका यादव, रामफेरन विश्वकर्मा, हनुमान कुमार, रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य राहुल पाण्डे, गोपाल गोयल, सौरभ श्रीवास्तव, अजय, चन्द्र प्रकाश,दीपक यादव के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment