Saturday, May 29, 2021

गोमती नदी में प्रेमी युगल ने लगाई छलांग, जान सुरक्षित

पीयूष पोरवाल (NNI Coverage राजधानी ब्यूरो) 

लखनऊ, उ0प्र0। राजधानी लखनऊ में पक्के पुल से युवक-युवती ने एक साथ छलांग लगा दी जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल से दोनों ने गोमती नदी में छलांग लगाई, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को बचा लिया है लेकिन फिरहाल क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, प्रेम प्रसंग जैसी अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक चौक थाना क्षेत्र के पक्के पुल का मामला बताया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment