Monday, May 31, 2021

कोविड संक्रमण की जांच के लिए गांव गांव पहुंची स्वास्थ्य टीमें

सत्येंद्र यादव (NNI Coverage संवाददाता) 

प्रयाग/अयोध्या, उ0प्र0। जिले में सीएचसी बीकापुर की कई टीमें गांवो में पहुंच कर कोविड संक्रमण की जांच कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण जांच के लिए  लगातार सैंपलिग का दायरा बढ़ने से संक्रमण के मामले कम आने की खबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने  बताया कि बरसात के चलतेअलग-अलग टीम द्वारा क्षेत्र के सोनवर्षा माफी,अमावा, मुमारिच नगर,चौरे बाज़ार, गांव में तथा सी एच सी बीकापुर में एंटीजन किट एवं आरटी पीसीआर से 347 लोगो का जांच के लिए सैंपल लिया गया। एंटीजन जांच में 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की खबर सभी आरटी पीसीआर सैंपलजांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अमवा, मूमारिच नगर में डाक्टर प्रतीक्षा वर्मा, सचिन, अखिलेश सिंह की टीम सक्रिय रही। सोनवर्षा माफी में 127, आमावा, मुमारीच नगर में 80, चौरे बाज़ार में100, सी एच सी बीकापुर में 40 लोगों की जांच हुई।


No comments:

Post a Comment