Wednesday, May 12, 2021

फांगिग न होने से मच्छरो का प्रकोप बढ़ा, पालिका प्रशासन मौन

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासँवाददाता)

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नगर पालिका नानपारा  में लगा आदर्श शब्द सफेद हाथी साबित हो रहा है नगर की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे है सफाई न होने से नगर वासी परेशान है नगर की जाम नालियों में भयंकर जलभराव की स्थिति रहती है। जिससे क्षेत्र मे लगातार मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नगर मे पालिका प्रशासन ना तो फागिगं करा रही है और ना ही नालियों मे दवा का छिड़काव हो रहा है। जिससे क्षेत्रवासी परेशान है  नगर की नालियों की सफाई न होने से नालियां जाम है  नगर में कई ऐसी नालियां है जो वर्षो से साफ नही की गई है  नालियों की सफाई न होने से नगर मे मच्छरों की भरमार  है एक तो इस समय कोविड महामारी का डर है यदि ऐसे मे मच्छरो के काटने से मलेरिया हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। क्षेत्रवासियों ने पालिका प्रशासन से दवा डालने और फागिगं कराने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment