डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। सरस्वती शिशु मन्दिर नानपारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नानपारा इकाई द्वारा अवध रसोई का उद्घाटन जिला प्रचारक राहुल जी द्वारा दीप जलाकर किया गया जिसमें कोरोना कॉल कोविड-19 में गरीब असहायो भूखों के लिए भोजन वितरण हेतु भोजन का पैकेट तैयार किया गया। इस बीच जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल जी नगर एवं खंड प्रचारक स्वामीनाथ जी खंड कार्यवाह अशोक जी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बालमुकुंद जी नगर विकास प्रमुख गौतम जी दिलीप जी जसवंत जी अशोक तिवारी जी रिंकू सिंह जी आदि स्वयंसेवक मौजूद रहकर सेवा कार्य किया अपने हाथों से भोजन तैयार कर वितरण के लिए लोगों तक पहुंचाया। राहुल जी ने बताया कि सरस्वती शिशु मन्दिर नानपारा में कोविड संक्रमितो के 20 बेड प्रस्तावित है।


No comments:
Post a Comment