Tuesday, May 25, 2021

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

धनीराम वर्मा (NNI Coverage संवाददाता)

नवाबगंज/बहराइच, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कोरोना गाइड लाइंस का पालन करते हुए ब्लॉक नवाबगंज के समस्त निर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्य का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सादगी के साथ सम्पन्न हुआ। मंगलवार को पूर्वाह्न बाबागंज स्थित ब्लाक मुख्यालय से खंड विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन में कोविड -19 प्रोटोकॉल को ध्यान रखते हुए सभी नव निर्वाचित प्रधानो ने अपने अपने ग्राम सभा के सरकारी भवनो पर उपस्थिति होकर ऑनलाइन प्लेटफार्म की सहायता से शपथ ग्रहण किया। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ के लिए ग्राम सभा स्तर पर ही इस बार कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड नवाबगंज के कुल 70 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों ने अपने-अपने पंचायत सदस्यों सहित ग्राम पंचायत में स्थित सरकारी भवनों में शपथ पत्र पढ़ते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ ली एवं शासन की मंशानुरूप विकास कार्यों के क्रियान्यवन की बात कही। सभी ने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता से करने का संकल्प दोहराया। इसी के साथ ही मंगलवार से ग्राम पंचायत की सरकार अपने पूर्ण अधिकार में आ गई। समस्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम कोरोना गाइड लाइंस का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत सोरहिया में निर्वाचित ग्राम प्रधान फौजदार वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय बीरपुर में एडीओ पंचायत भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। इस दौरान पंचायत सदस्य राजितराम, चेतराम, शाहजहां, लालाराम, सुभाष कुमार, कौशल्या देवी, शिव कुमार, अंबरलाल वर्मा, मिश्री लाल, सत्यदेव साहू, सरस्वती देवी, कलावती, रामावती सहित पहलाद वर्मा, पवन वर्मा, बिरेंद्र साहू, बरसाती लाल, जय प्रकाश, राकेश वर्मा, अमर वर्मा, पंकज वर्मा, बाबागंज चौकी प्रभारी रामकेश चौधरी व अन्य कई सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment