अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
बलहा/बहराइच, उ0प्र0। विकास खण्ड बलहा के ग्राम पंचायत सिलेटनगंज मे निगरानी समिति की बैठक नवनिर्वाचित प्रधान कुद्दुस अली की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे तहसीलदार नानपारा अमर चंद वर्मा मौजूद रहे।
इस मौके पर कोविड-19 की जांच, कोविड टीकाकरण , साफ-सफाई आदि पर चर्चा की गई ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया प्रधान ने बताया सिलेटनगंज ग्राम सभा अब तक लगभग 80 % लोगो को कोविड वैक्सीन लग चुकी है गाँव को सेनेटाइज भी करवाया साथ ही साथ ग्राम प्रधान कुद्दुस अली ने लोगों को निशुल्क मास्क वितरण किया प्रधान ने अपनी ग्राम पंचायत को अपने कार्यकाल तक स्वच्छ रखने का लोगों को आश्वासन दिया उन्होंने बताया कि सफाई और सैनिटाइजेशन के संदर्भ में मेरी बात उच्च अधिकारियों से हो चुकी है जल्द से जल्द पंचायत के सभी मजरों में अभियान चलाया जाएगा। तहसीलदार अमरचंद वर्मा ने ग्रामीणों से शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए आवाहन करने के साथ कोविड 19 गाइड लाइन के पालन हेतु अपील की। उन्होंने कहा कि मास्क और 2 गज की शारिरिक दूरी से इस महामारी से बचा जा सकता है आगे कहा कि यदि आपके जानकारी में कोई संक्रमित है तो उसको नजरअंदाज न करे दूर से ही उसका पूरा ध्यान रखे इससे उसका मनोबल बढ़ेगा और वह जल्द स्वस्थ होगा। निगरानी समिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप गांव में देखते रहे यदि किसी को लक्षण दिखाई दे तो उसके उपचार हेतु तत्काल स्वास्थ्य टीम से सम्पर्क करें।

No comments:
Post a Comment