Monday, May 31, 2021

माँ अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट) 

पीलीभीत, उ0प्र0। जिला पीलीभीत में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी द्वारा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई एवं जिला अध्यक्ष राजपाल बघेल (R.S.S.P) द्वारा वृक्षारोपण किया जिसमें जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विकास पाल द्वारा तीन सौ से अधिक वृक्ष लगाए गए विकास पाल द्वारा बताया गया आज राजमाता अहिल्या माँ कि 296 वीं जयंती बनाई गई समाज के बंधुओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी जिसमें राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल बघेल, मंडल संगठन सचिव नंदकिशोर पाल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विकास पाल एवं नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सनी पाल व गोकिल प्रसाद पाल , अशरफी लाल पाल ,धीरसिंह पाल, अर्जुन पाल, ओम प्रकाश पाल, जय प्रकाश पाल ,सुनील पाल ,नरेश पाल एवं समस्त पाल समाज के लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment