ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कोतवाली नानपारा प्रभारी निरीक्षक ने जेष्ठ मास की अमावस्या गुरुवार को भारत के विभिन्न क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत का पर्व बहुत ही श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। वहीं पर्यावरण को सुद्ध करने के लिए प्रभारी निरीक्षक के द्वारा कोतवाली नानपारा अन्तर्गत पुलिस चौकी राजा बाजार में वट सावित्री पूजन के उपलक्ष्य में बरगद का पौधरोपण किया जिसके तहत प्राणवायु प्रदान करने वाले बरगद के पेड़ से पर्यावरण शुद्ध हो सके साथ में राजा बाजार चौकी इंचार्ज सुरेश यादव, महिला थाना इंचार्ज रम्भा गुप्ता, कांस्टेबल राजेश चौहान, कांस्टेबल अमर सिंह व अपने अधीनस्थ कर्मचारियो के साथ लगभग आधा दर्जन पौधे रिमझिम हो रही बारिश के दौरान रोपित किए गए।हर्षवर्धन सिंह ने पौध रोपण के बाद वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बरगद के वृक्ष की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ऐसे में प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन के लिए हमें बरगद का पौधा रोपना चाहिए। कोविड- 19 ने हम सभी को ऑक्सीजन की कीमत क्या है इससे हम सभी को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि बरगद प्राकृतिक ऑक्सीजन का खजाना है। साथ ही पीपल और बरगद हमारी आस्था-संस्कृति का केंद्र हैं।उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे लिए अमूल्य धरोहर हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन के संकट ने वृक्षों का महत्व हम सबको बता दिया है इसलिए वृक्ष लगाना हम सबके लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्राणवायु देने वाला बरगद हम सबके जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। इस मुहिम में हर किसी को आगे आना चाहिए।

No comments:
Post a Comment