Thursday, June 10, 2021

अंतर्राष्ट्रीय तस्कर तोताराम के दो साथी गिरफ्तार, विभाग ने छुपाया मामला

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)

पीलीभीत (उ.प्र.)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में केवल अधिकारी अपनी बाबई की खबरें ही पढ़ना पसंद करते हैं और अपनी नाकामी और खुदाई को छुपाने में कोई कोशिश नहीं छोड़ते हैं पूर्व में रहे वन अधिकारियों ने हमेशा शिकारियों पर शिकंजा कसा रखा और किसी भी शिकारी को पकड़ने के बाद उसे मीडिया एवं समाज के सामने उजागर किया लेकिन वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय शिकारी पकड़े जाने के बाद भी विभाग पूरा मामला छुपाने में लगा रहता है। यह मामला अंतरराष्ट्रीय वन तस्कर बीरबल उर्फ तोताराम के दो साथियों को उत्तराखंड वन विभाग की सूचना पर यूपी वन विभाग ने दबोच लिया दोनों तस्कर बनबसा ( चम्पावत ) के रहने वाले हैं। 

बता दें कि बीते दिनों एसटीएफ और खटीमा वन विभाग की टीम ने कुख्यात तस्कर तोताराम को खटीमा के नेपाल बॉर्डर से लगे नखाताल जंगल से पकड़ा था। पूछताछ में उसने अपने दो और साथियों के बारे में जानकारी दी थी । रविवार को खटीमा की सुरई रेंज के अधिकारियों को सूचना मिली कि तोताराम के दो साथी सुरई रेंज से लगी यूपी के महोफ रेंज के जंगल मे है। इसके बाद उत्तराखंड के  वन अधिकारियों की सूचना पर यूपी पीलीभीत टाइगर रिजर्व महोफ रेंज़ के रेंजर आरिफ जमाल वनकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे तो साबिर और नरेश श्रीवास्तव दोनों निवासी मीना बाजार बनबसा ( चम्पावत ) को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के कब्जे से बारहसिंगा के सींग , दो छुरे और रस्सियां बरामद हुयीं। साबिर और नरेश वर्ष 2010-11 में खटीमा रेंज के बनबसा में बाघ के शिकार में भी शामिल रहे हैं। इस शिकार में खटीमा के शाकिर उर्फ शकरूवा , बंटीनाथ , मत्थूनाथ और तोताराम शामिल थे। रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था जहां से इन्हें जेल भेजे भेज दिया गया टीम में वन विभाग के यशवीर सिंह , जितेंद्र कुमार , जितेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment