Friday, June 11, 2021

माधोटांडा मार्ग जंगल में अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटी, हादसा टला

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट) 

पीलीभीत, उ0प्र0। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मथना जप्ती निवासी हर्षप्रीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर पीलीभीत से लौट रहे थे तभी माला रेंज में सिद्धबाबा के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई,हादसे में वह बाल बाल बच गये  इसी बात से अंदाजा  लगाया जा सकता है कि जब गाड़ी पलटी तो उसके चारों पहिए ऊपर हो गये और गाड़ी काफी दूर तक फिसलते हुए खाई में जा गिरी गनीमत रही कि चालक हर्ष प्रीत सिंह सकुशल बच गये उन्हें मामूली खरोंचे आई हर्षप्रीत सिंह के द्वारा अपने परिजनों को सूचना देने पर परिजन फौरन मौके पर पहुंच गये है।


No comments:

Post a Comment