Tuesday, June 15, 2021

पंखे से लटका मिला महिला का शव, वजह शायद पारिवारिक कलह

अभिषेक तिवारी (NNI Coverage संवाददाता)

अम्बेडकरनगर, उ0प्र0। जनपद मुख्यालय के कस्बा शहजादपुर के मालीपुर रोड पर किराये के मकान में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटकता मिला मिली जानकारी के अनुसार अंजू यादव पति आलोक यादव जो कि लोधना पवई थाना जनपद आजमगढ़ के रहने वाले दंपत्ति अकबरपुर में किराये के मकान में रहकर जीवन यापन कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार अंजू यादव भी किसी प्राइवेट हास्पिटल में काम कर रही थी महज डेढ़ वर्ष शादी के हुए थे एक बच्चा भी उनके पास था। आत्महत्या का कारण पता नही चल सका। डायल 112 को सूचना मिलने के पश्चात कस्बा चौकी शहजादपुर को घटना की जानकारी प्राप्त हुई चौकी प्रभारी गजेंद्र विक्रम सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अंजू के देवर आकाश यादव की उपस्थिति में किसी प्रकार स्लाइडिंग खिड़की को तोडकर अंदर से दरवाजा खोल कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।


No comments:

Post a Comment