ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। तहसील नानपारा क्षेत्र के पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की निर्मम हत्या को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल उत्तर प्रदेश को भेजा अवगत कराते चलें कि बीते दिनों प्रतापगढ़ में एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या माफियाओं द्वारा कर दी गई थी जिसकी वजह से देशभर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। इसी के चलते नानपारा के पत्रकारों ने भी एकजुट होकर वरिष्ठ पत्रकार डी कांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जोकि राज्यपाल को संबोधित था। ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग की है कि मृतक पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए पत्रकारों की सुरक्षा हेतु प्रभावी कानून बनाए जाएं मृतक पत्रकार साथी के आश्रित परिवार को तत्काल 5000000 रुपए की सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जाए सूचना विभाग द्वारा गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार साथियों की एक सूची बनवा कर उनकी सुरक्षा के लिए कोई अप्रिय घटना होने पर आश्रित परिवार की सहायता की जाए पत्रकारों को समाचार संकलन के समय अधिकारियों और पुलिस उत्पीड़न से सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार डी कांत श्रीवास्तव सलीम अंसारी प्रकाश श्रीवास्तव डी पी श्रीवास्तव अभिनव गोयल दिवाकर श्रीवास्तव सरफराज सिद्दीकी विवेक श्रीवास्तव और सुधांशु अग्रवाल उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment