Sunday, June 27, 2021

अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत पुरूष घायल

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। बीती शाम क़रीब 5बजे थाना नानपारा क्षेत्र में ककरी मोड के पास साइकिल से जा रहे कुछ लोगों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिसमें साइकिल सवार दम्पति घायल हो गए थे। समाचार प्राप्त होने तक घायलों का इलाज नानपारा CHC में चल रहा था लेकिन सिर पर चोट अधिक होने की वजह से इलाज के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त के लिए अधिक से अधिक लोगों को सूचित करने की अपील की थी। देर शाम बीतते ही पहचान के क्रम में मृतका महिला की पहचान संजू पत्नी राजू तथा घायल पुरूष की पहचान राजू पुत्र बांकेलाल निवासीगण परबतिया थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच के रूप में हुई है। इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया तथा विधिक कार्यवाही की गई।

 


No comments:

Post a Comment