Friday, June 25, 2021

ऑपरेशन तमंचा अभियान की कवायद तेज, हर्ष फायरिंग पर लगाम

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। आए दिन हो रहे अपराधिक घटनाओं और अवैध असलहा से संबंधित ऑपरेशन तमंचा अभियान की कवायद को तेज करने के मकसद से स्थानीय पुलिस चौकी राजा बाजार परिसर में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक सिंह की अगुवाई में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने लोगों से सहयोग की अपील की और कहा कि ऑपरेशन तमंचा के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को कारतूस नहीं देना है और ना ही हर्ष फायरिंग करनी है इस बैठक में मौजूद शस्त्र धारियों से कहा गया कि अवैध तमंचे की फैक्ट्री या अन्य अवैध हथियारों की तस्करी में यदि कोई व्यक्ति लिप्त है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से कोरोना टीका करण कराने की भी अपील की। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने क्षेत्र के शस्त्र लाइसेंस धारियों से कहा कि बीते 5 वर्षों से कितने-कितने करो कारतूस की खरीद की है सबके नाम बताएं इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा की असलहा बनाने की अवैध फैक्ट्री मिल जाती है पर कारतूस नहीं मिलता कोई भी शस्त्र होता है उस पर नंबर जरूर रहता है इसी तरीके से आपसी भाईचारे या अधिक पैसे का लालच देकर खरीद-फरोख्त होती है अब हर किसी को अपने खरीदे गए कारतूस का हिसाब देना होगा गांव में पुलिस टीम जाकर कारतूस का सत्यापन करेगी अगर कोई नहीं बता पाया की खरीदी गई कारतूस कहां गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कस्बा इंचार्ज अनुराग प्रताप सिंह चौकी इंचार्ज राजा बाजार सुरेश यादव उपनिरीक्षक शशि राणा अरविंद कुमार यादव और कृपाराम वर्मा के अलावा शस्त्रधारी मुबारक खान राम उजागर मिश्रा मोहम्मद जावेद कृष्ण कुमार पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment