ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
पीलीभीत (उ.प्र.)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने 9 जून 2021 को अपनी सातवीं वर्षगांठ मनाई इस अवसर पर लगभग साथ किलो का मिल्क केक काटकर कर्मचारी में बाटा गया। कोरोनावायरस के कारण पिछले दो साल से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कोई भी दिवस एवं कार्यक्रम बड़े स्तर पर नहीं हो पा रहा है। जिसका अधिकारियों को काफी अफसोस है क्योंकि वन जीव की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने का गोष्टी एवं बड़ा कार्यक्रम एक मुख बड़ा आधार होता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व मुख्यालय की एफडी कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर श्री नवीन खंडेलवाल ने केक काटकर पीटीआर की 7 वी वर्षगांठ मनाई। कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए एक छोटी सी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पिछले 7 वर्षों में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हुई उपलब्धि पीटीआर में बढ़ता वन जीवन और पीटीआर में वन्य जीवन की क्षति पर चर्चा की गई।
जिसके बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने इस 7 वी वर्षगांठ पर गश्त करने वाले फील्ड कर्मचारियों को तोहफा देते हुए यह घोषणाकी खंडेलवाल ने कहा की एसडीओ से लेकर फील्ड में गश्त कर रहे हैं वचार को अब हर महा गश्त करने के लिए सरकारी वाहन में पेट्रोल और डीजल मुहैया कराया जाएगा इसकी रूपरेखा इस प्रकार होगी की मानक अनुसार गश्त के हिसाब से हर अधिकारी व कर्मचारी की वाहन के हिसाब से हर माह कर्मचारी बिल वाउचर बनाकर रेंज में जमा करेंगे जिसके बाद मानक अनुरूप बिल पास होने पर उन्हें उनके द्वारा वाहन में बनाए गए डीजल एवं पेट्रोल का भत्ता मिल जाएगा डीडी की इस पहले से कर्मचारियों में काफी उत्साह है क्योंकि इस महंगाई के दौर में हर महा तीन से पांच हज़ार का पेट्रोल गाड़ी में भरवाना एक चुनौतीपूर्ण बिंदु है। सातवी वर्षगांठ कार्यक्रम में एसडीओ माला उमेश चंद्र राय, प्रवीण खरे, हरिश्चंद्र, निर्भय कुमार, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, अग्रवाल, रेंजर आरके शर्मा, वन दरोगा नवनीत सिंह यादव, अंकित किशोर शर्मा सहित बहुत कम कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment