Thursday, June 10, 2021

शनि देव महाराज जयंती पर सांवरिया रसोई की ओर से भंडारा

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। भगवान शनि देव की जयंती के अवसर पर गुरुवार को सांवरिया रसोई की ओर से स्टेशन रोड पर प्रतीक अग्रवाल के निवास पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। गुरुवार को शनि जयंती के उपलक्ष में सांवरिया रसोई के टीम की ओर से भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना कर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी जयंती में शामिल हो भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सांवरिया के सत्य प्रकाश गुप्ता ,प्रतीक अग्रवाल, आनंद पोद्दार ने शनि देव की जयंती पर गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से भंडारे का शुभारंभ भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ किया जो शाम तक चलता रहा। भंडारे में ग्रामीण अंचलों के लोगों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया।


No comments:

Post a Comment