ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
पीलीभीत, उ0प्र0। पीलीभीत की तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के साथ वनविभाग जमुनियां चौकी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलब्ध में गांव जमुनियां खास के सागर ताल व मठ मंदिर पर पौधरोपण किया गया,जिसमे गांव के लोगों ने भाग लिया फलदार औषधीय व छायादार पौधों का लगाकर पानी देकर उन्हें जीवन दान देने का संकल्प लिया वन विभाग जमुनियां चौकी की टीम ने गांव पहुचकर पौधों को लगाने के उपरांत गांव की बाजार में विश्व पर्यावरण गोष्टी कर जनता को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने अथवा पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु विस्तार से जानकारी दी और कोविड-19 से बचाव को लेकर जनता को जागरूक किया एवं मास्क का प्रयोग करने पर विशेष जोर दिया कार्यक्रम में मुख्यरूप से ग्राम प्रधान रामचंद्र लाल पासवान वन दरोगा नन्दराम, वनरक्षक यशवीर सिंह, सुरक्षा श्रमिक राधेश्याम, श्रीपाल, दीनदयाल, अजयवीर, रियाज, अहमद सहित गांव के ब्रहमपाल सिंह यादव, जगदीश प्रसाद,लेखराज यादव,राजीव कुमार,वेदप्रकाश पासवान,रामशंकर, गंगाराम पासवान,राजू यादव,मैजूद रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गांव खासपुर व आसपुर में सुंदर लाल वर्मा व चंद्र प्रकाश वर्मा,ने गांव में पौधरोपण किया है।


No comments:
Post a Comment