ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
पीलीभीत (उ.प्र.)। पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव नवदिया सुखदासपुर गुप्ता ईट भट्टे के सामने भुइयाँ बाले ब्रम्हदेव के निकट बुधवार को खेत मे जहर से बंदरो की मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, बंदरों की मौत का मामला क्षेत्र में आग बबूला जैसा फैल गया लेकिन क्षेत्रीय पुलिस अन्य संबंधित अधिकारियों के जू भी नहीं रेगे दैनिक जागरण की टीम मौके पर पहुंचने पर एक बंदर मृत अवस्था में पाया गया दूसरा बंदर का बच्चा तड़प तड़प कर मुंह से झाग डालते हुए मरने को विवश मिला क्षेत्र के लोगों का कहना है कि किसी ने बंदरों को जहर देकर मार डाला है और बिशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि लगभग दो दर्जन बंदरो की मौत जहर से हुई है मृत बंदरो को बोरे में भरकर कहीं दूसरी जगह भेज दिया गया है जिससे कि मामला दबाया जा सके यदि पुलिस व संबंधित अधिकारी सूचना मिलते ही मामले को तत्काल संज्ञान में ले लेते और समय पर उचित इलाज मिल जाता तब बंदर की जान बच सकती थी लेकिन मामला शाम से पहले का है पुलिस व अन्य अधिकारीगण मौके पर 3 घंटा लेट पहुंचे क्षेत्र में किसानों की फसल को बर्बाद करने को लेकर बंदरों का आतंक लगातार जारी रहता है जिससे किसान पीड़ित रहते हैं सूचना पर चौकी प्रभारी जमुनिया सतवंत सिंह एवं थाना प्रभारी एस एचओ रामसेवक ने पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया है सामाजिक वानिकी एवं पशु चिकित्सक की टीम भी मौके पर लेट लतीफ पहुची, उन्होंने मृतक बंदर का शब कब्जे में ले लिया है दूसरे बंदर का उपचार जारी कर दिया जमुनिया पुलिस चौकी इंचार्ज का कहना है कि किसान अपने खेतों में फसल को कीटनाशक से बचाने के लिए जहरीली दवाओं का छिड़काव करते हैं जिससे जहरीला पानी पीने से बंदरों की मौत हुई है लेकिन मामला साफ तौर पर स्पष्ट है कि अभी तक धान की रोपाई नहीं हो सकी है इसी को लेकर काश्तकारों ने अपनी कास्ट भूमि में अभी तक कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं किया है वन्यजीवों को लेकर संजय मेनका गांधी अति गंभीर रहती हैं उसके बावजूद भी घटना को अंजाम देने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं वरुण गांधी का संसदीय क्षेत्र में बंदरों की जहर से हत्या का मामला अति निंदनीय है। सामाजिक वानिकी के रेंजर अय्यूब हसन ने बताया कि एक बंदर मृत पाया गया है दूसरे का पशु चिकित्सा के द्वारा इलाज किया गया वह स्वस्थ हो गया है पशुचिकित्सक डॉ. नूरुलहुदा ने बताया कि लक्षणों से ज्ञात हो रहा है कि बंदर की मौत जहर से होना माना जा रहा है,घटना की जानकारी सीओ पूरनपुर लल्लन सिंह को होते ही घटना स्थल पर पहुच कर जानकारी जुटाई है। पुलिस सामाजिक वानिकी के अधिकारियों ने केवल एक बंदर की मौत होने की बात स्पष्ट की है। बंदरो की मौत का मामला नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के गांव नवदिया सुखदासपुर गांव से सटा हुआ खेतो का है गांव के लोगों ने बंदरो के तड़पने मरने के फ़ोटो विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिये उसके बाबजूद भी ग्राम प्रधान को मामले की भनक तक नही लगी जब दैनिक जागरण टीम के द्वारा जमुनियां पुलिस से मामले की जानकारी ली गई तब उन्होंने जानकारी न होने की बात कही उन्होंने बताया कि अभी जानकारी लेकर बताते है तभी पुलिस के फोन पर ग्राम प्रधान पति चमन बेगम के पति मुमताज खां देर शाम ईंट भट्ठे के मालिक इंद्रजीत गुप्ता व एक अन्य समर्थन के साथ घटना स्थल पर पहचे थे।

No comments:
Post a Comment