ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
पीलीभीत, उ0प्र0। जनपद में पूरनपुर कोतवाली के ग्राम जोगराजपुर की गढ़वा पुलिस चौकी के निकट देशी शराब की भट्टी पर शासनादेसानुसार सोमवार को पूरनपुर एसडीएम, सी ओ व आबकारी विभाग के निरीक्षक दीपेंद्र त्रिपाठी ने टीम सहित देसी शराब की दुकान गढ़वा चौकी, जोगराज पुर, विदेशी मदिरा दुकान जोगाराज पुर, विदेशी मदिरा व बीयर दुकान कढ़ेरचोरा का निरीक्षण किया और स्टॉक चेक कर मिलान किया गया सारी चीज़े नियमानुसार पाई गई बीते दिनों अलीगढ़ में शराब पीने से दर्जनों की संख्या में लोगो की मौत होने की सूचना से हड़कंप मच गया था जिसको लेकर शासन ने कड़े निर्देश देते हुए अबैध शराब को बंद करने अथवा मिलावट व कच्ची शराब के कारोबारियों को धरपकड़ कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये थे जिससे आबकारी पुलिस में खलबली मची हुई है रोजाना शराब की भट्टिया चेक करने व अबैध रूप से कच्ची शराब कारोबारियों की धरपकड़ को टीमें लगातार दबिश दे रही है लेकिन कच्ची शराब का कारोबार तेजी से जनपद के दर्जनों गांवों में चल रहा है आबकारी व पुलिस अंकुश लगाने में कामयाब नही हो पा रही हैं।

No comments:
Post a Comment