अभिषेक तिवारी (NNI Coverage संवाददाता)
अंबेडकर नगर, उ0प्र0। जनपद में महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अतरौरा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और खूब लाठी डंडे चले वहीं पत्थर के टुकड़े अगल बगल के लोगों ने फेंके। पुलिस को सूचना मिलते ही,112 पीआरवी वाहन 1686 के साथ 2 सिपाही नवनीत यादव और एक कांस्टेबल और मौके पर पहुचे परतु लोग काबू में नहीं आ रहे थे जब इसकी सूचना थानाध्यक्ष नगेन्द्र सरोज को दी गई तो तुरंत ही घटनास्थल पर उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह सहित दर्जनों सिपाही मौके पर पहुचकर स्थित को नियंत्रण में किए घायलों को पुलिस ने अपने निजी वाहन से थाने ले जाकर मेडिकल हेतु भिजवाया तनाव को देखते हुए सिपाहियों को घटनास्थल पर लगा दिया गया है स्थिति पुलिस प्रशासन के पूर्ण नियंत्रण में है।

No comments:
Post a Comment