अभिषेक तिवारी (NNI Coverage संवाददाता)
अम्बेडकरनगर, उ0प्र0। जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थाना जहांगीरगंज अन्तर्गत सरकार एक ओर जहाँ नये पंचायत भवनों का निर्माण करा रही है वही जिले की 13 ग्राम पंचायत भवन जो गाँव के लिए सचिवालय का काम करती हैं जर्जर हालत में पहुँच गयी हैं अब इन्हें मिनी सचिवालय भी कहा जाने लगा है सरकार की लापरवाही के चलते गाँव के विकास की बुनियाद खड़ा करने वाले ये पंचायत भवन अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे है इसके अलावा और तमाम ऐसी ग्राम पंचायतें है जिनके पास आज तक अपना भवन नहीं है जहाँ बैठे कर गाँव के विकास की रुपरेखा तैयार हो। पंचायत भवन के नाम पर खडी़ दिवारों के जर्जर होने की पुष्टि अब तो सम्बंधित पंचायती राज विभाग भी करने लगा है ऐसे में अहम सवाल है कि इन 13 ग्राम पंचायतों की बैठकें कैसे होती है अधिकांश ग्राम पंचायतों की जर्जर भवन के चलते या तो प्राथमिक विद्यालयों में अथवा खुले में होती है चंद दिन बाद ग्राम नवगठित ग्राम पंचायतों के सदन की पहली बैठकआम बैठक होनी है।

No comments:
Post a Comment