ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
पीलीभीत, उ0प्र0। माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत सेला गांव में मंगलवार को सुखदासपुर निवासी मुमताज नाम के ठेकेदार ने पुलिस व सामाजिक वानिकी की साठगांठ कर सागौन के पेड़ काट लिये फ्री प्रजाति की आड़ में शीशम के भी पेड़ काटकर उसके बोटें बना लिए गये ट्रैक्टर ट्राली लोड करने के बाद जब एसएसबी कैंप के पास पहुंची तो एसएसबी को शक हुआ जिससे उन्हों रोका तो उसमें प्रतिबंधित प्रजाति के भी वृक्ष के लकड़ी भी पाई गई एसएसबी ने जानकारी सामाजिक वानिकी को दी बुधवार को सामाजिक वानिकी के क्षेत्रीय वन दरोगा अजमेर सिंह ने वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर लकड़ी लदी ट्राली को कब्जे में लिया ठेकेदार हरियाली को सफाया करने में दिन रात एक किये हुये है बीते कुछ माह पूर्व यही मुमताज नामक लकड़ी के माफिया ठेकेदार ने पुलिस चौकी जमुनियां के गांव बासखेड़ा में पुलिस साठगांठ कर प्रतिबंध हरे भरे फलदार बृक्षों का कत्लेआम कर ट्रैक्टर ट्राली में भर कर फरार हो गये थे मामला दैनिक जागरण में उछले के बाद में सामाजिक वानिकी हल्का दरोगा अजमेर सिंह यादव ने हजारों रुपये का सरकारी जुर्माना बसूल कर दंडित किया लेकिन हरियाली के दुश्मन अपने हरकतों से बाज नही आ रहे है इनकी नजर दिन रात हरे भरे फलदार सहित अन्य पेड़ो को कत्ल करने को निहारती रहती है जबकि केंद्र से राज्य सरकारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु देश प्रदेश में बड़े पैमाने पर बृक्षारोपण कराने के लिये जनपदों के गांवों करोड़ो रुपये खर्च कर रहीं है लेकिन कुछ सरकारी मशीनरी तंत्रों की मिलीभगत से सरकार के अरमानों पर पानी फेरा जा रहा है। सामाजिक वानिकी वन दरोगा अजमेर सिंह यादव ने बताया कि चूका से आरही लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली को एसएसबी ने पकड़कर सूचना दी थी मौके पर पहुचे एक पेड़ शीशम का पाया गया उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार स्थलीय जांच की जा रही है कार्यवाही की जायेगी।

No comments:
Post a Comment