Tuesday, June 8, 2021

सृष्टि हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन, तमाम सुविधाओं से है लैस

डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो) 

श्रावस्ती, उ0प्र0। तहसील जमुनहा क्षेत्र के मल्हीपुर चौराहा पर सृष्टि हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन हुआ, मुख्य अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया, वहीं विशिष्ट अतिथि शिशिर कुमार गुप्ता एडवोकेट ने ओपीडी व ड्रग हाउस का फीता काटकर शुरुआत की। अस्पताल के उद्घाटन के खास मौके पर क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे। आपको बताते चले कि जमुनहा तहसील क्षेत्र में सृष्टि हॉस्पिटल खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब दूर भटकना नहीं पड़ेगा। तमाम सुविधाओं से लैस सृष्टि हॉस्पिटल खुलने से क्षेत्र के लोग प्रशंसा कर रहें हैं। मालूम हो कि अस्पताल हम हमारी संस्कृति संस्था द्वारा संचालित है जिसके सर्वेसर्वा समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार राव हैं, उन्होंने उद्घाटन से पूर्व अस्पताल परिसर में धार्मिक विधि विधान से पूजन भी किया। इस दौरान डॉ० शैलेष, सुमन यादव, पवन वर्मा और सचिन गुप्ता सहित तमाम गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment