अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। भारतीय मजदूर किसान संगठन राष्ट्रवादी के तरफ से जन जागरण के तहत ग्राम निविया ग्राम पंचायत रामनगर गुलरिहा विकासखंड नवाबगंज जनपद बहराइच में गरीब मजदूर एवं किसानों को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशानुसार ताकत की सिरप, खुजली की ट्यूब, गैस की सिरप व खांसी की सिरप निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष नसीब अली एवं जिला कोषाध्यक्ष मालती प्रसाद वर्मा ने प्रतिभाग किया। अंत मे मौजूद सभी कार्यकर्ताओं में जय जवान जय किसान के नारे लगाए।

No comments:
Post a Comment